Sultanpur News: किसानों को नहर से नहीं मिल पा रहा पानी, रोपाई प्रभावित
सुल्तानपुर, जुलाई 31 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता धान की रोपाई और रोपाई के बाद धान को पानी की बहुत आवश्यकता है। लेकिन औरंगाबाद रजबहा में पानी की रफ्तार बहुत धीमी व किसानों द्वारा जगह-जगह बंधा बनाकर पानी रोकने की वजह से टेल व उसकी माइनरों में पानी पहुंचना टेढ़ी खीर हो गया है। जबकि अधिकारी टेल तक पानी पहुंचाने का दम भर रहे हैं।मालूम हो कि मुसाफिरखाना से निकलकर खैंचिला तक लगभग 31.500 किमी औरंगाबाद रजबहा में धान व गेहूं की सीजन में समय से सुचारू ढंग से पानी नहीं आने से किसानों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। औरंगाबाद रजबहा से कुड़वार क्षेत्र में लगभग दर्जन भर माइनर निकलीं हैं। जिससे हजारों की संख्या में किसान लाभान्वित होते हैं। इस समय धान की रोपाई व रोपाई के बाद पानी का भराव करना किसानों को अति आवश्यक है। औरंगाबाद रजबहा में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.