सुल्तानपुर, जुलाई 14 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। अपना दल कमेराबादी किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुखर हो गई। मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को मांगों से सम्बंधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतरकर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। आयोजित धरना प्रदर्शन में मुख्यअतिथि मंडल अध्यक्ष सुरेश पटेल उर्फ टाईगर ने कहा कि सरकार किसानों की खेती किसानी बर्वाद कर रही है। यूरिया की बोरी का वजट घटाकर रेट बढ़ा दिया है। डीएपी व यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। डीजल व पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने से वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद दिलाने को लेकर प्रदर्शन बिजली की अनियमित कटौती पर रोक लग...