सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 23 अगस्त को सुबह किशोरी गांव की दुकान से सामान लेने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान जानकारी हुई कि युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। महिला जब युवक के घर शिकायत करने पहुंची तो उसके भाई ने गाली-गलौज करते हुए दोबारा घर आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी के भाई ने महिला के इकलौते बेटे को जान से मारने की भी धमकी दी। महिला ने तीन सितंबर को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस टीमें किशोरी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन...