Sultanpur News: किशोरी को अगवा करने के मामले में केस दर्ज
सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: कादीपुर। एक किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (15) बुधवार को अपने घर पर अकेली थी। उसके परिजन धान काटने खेत में गए थे। घर वापस आने पर किशोरी घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की बुधवार को दी गई तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राजकुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: नाबालिग किशोरी और आरोपी युवक जैरागी से बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.