सुल्तानपुर, जुलाई 6 -- Sultanpur News: चांदा। चोरी की कार बरामद करने के मामले में चांदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पहले कार बरामद कर एक संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद अब पुलिस ने इस मामले में एक और अभियुक्त को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने राजपुर निवासी दीपक निषाद पुत्र कुट्टू निषाद को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कार की स्टेपनी, जग, गैस सिलेंडर और स्कूटी चार्जर भी बरामद किया। यह भी पढ़ें- Siwan News चैनपुर में आर्म्स एक्ट में युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...