Sultanpur News: कार की टक्कर से वार्ड ब्वॉय घायल, रेफर
सुल्तानपुर, अगस्त 15 -- Sultanpur News: चांदा,(सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर की स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के चांदा कस्बे में मस्जिद के समीप अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार वार्ड बॉय घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान कादीपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी प्रलव यादव पुत्र फूलचंद यादव के रूप में हुई है। प्रलव यादव ढाखापुर गांव हाइवे किनारे स्थित सती हॉस्पिटल में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार देर शाम वह बाइक से किसी काम से चांदा बाजार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मस्जिद के समीप सामने से आई अज्ञात कार ने उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.