सुल्तानपुर, जुलाई 9 -- Sultanpur News: चांदा,संवाददाता। महिला शिक्षामित्र पत्नी को विद्यालय छोड़ने जा रहे पति की बाइक में अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गुरुवार की सुबह चांदा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी अजय सिंह पुत्र जोखन सिंह अपनी शिक्षामित्र पत्नी नूतन सिंह को बाइक पर बिठाकर स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले, पत्नी को प्राथमिक विद्यालय महारानी पश्चिम छोड़ना था। जैसे ही उनकी बाइक चांदा पट्टी मार्ग से रामनगर पहुंची तभी पीछे से एक अर्टिगा कार आकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: कार की टक्कर से महिला शिक्षामित्र व ...