सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता । तहसील मुख्यालय को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाली सड़क की दशा इतनी खराब है कि उस पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। उसके निर्माण के लिए बजट आवंटित हुआ, लेकिन काम शुरू करने में इतना बिलम्ब हुआ कि बरसात शुरू हो गई। जिसके कारण सड़क का निर्माण शुरू होते ही रुक गया। दोस्तपुर से लेकर देवाढ घाट तक 22 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण हुआ था, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो पाया था। फिर से दूसरा बजट आवंटित हुआ तो उससे काम जून के अंत में शुरू हुआ। कादीपुर कस्बे से काम शुरू किया गया था, लेकिन लक्ष्मणपुर तक पहुंचते-पहुंचते बरसात शुरू हो गई। जिसके कारण निर्माण कार्य रुक गया। सबसे ज्यादा आवागमन की परेशानी सरैया बाजार में है। जहां सड़क तालाब की शक्ल में बदल गई है। निर्माण में विलंब का खामियाजा राहगीर भु...