Sultanpur News: कामता गंज में व्यापार मंडल का गठन
सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। विकास खंड के कामतागंज बाजार में शनिवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शिव मंदिर परिसर में जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नितेश अग्रहरि सोनू को अध्यक्ष, विनोद मोदनवाल को महामंत्री, अंकित जायसवाल को युवा अध्यक्ष और अभिषेक मोदनवाल को युवा महामंत्री चुना गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन व सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की रक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन सदैव संघर्ष करता रहेगा। एक सप्ताह में पूर्ण कार्यकारिणी गठित कर व्यापारी हित में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में बाजार के व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.