सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। जिले में करवा चौथ का ब्रत गुरुवार को होगा। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु व स्वस्थ्य होने के साथ अखंड सुहाग की कामनां के लिए निर्जल व्रत रखेंगी । चन्द्रमा के उदय होने पर छलनी में दीपक रखकर पहले चन्द्र दर्शन करने व जल से अर्ध्य देने के बाद छलनी से पति का चेहरा ब्रत तोड़कर पारण करेंगी। बुधवार को करवा चौथ की पूर्व संध्या पर व्रत को लेकर सुहागिनों ने मेहंदी रचाकर बाजार में खूब खरीदारी की। लेकिन चांदी सस्ती होने के बाद दुकानों पर चांदी के सामानों की नाममात्र की ही बिक्री हुई। करवा चौथ के पूजा व व्रत को लेकर बुधवार को सुहागिनों ने मेहंदी खूब रचाई और बाजार में करवा,पूजा और श्रृंगार के सामनों की खरीदारी करती नजर आई। इसके साथ करवा,सरगी गट्टा, चुडा, नए धान, की बाजार में खरीदारी की। सरा...