Sultanpur News: करंट की चपेट में आई महिला, सीएचसी में भर्ती
सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में रविवार को घर का काम कर रही एक महिला अचानक बिजली के करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।धौरहरा निवासी उर्मिला देवी (पत्नी प्यारेलाल) घर के अंदर घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान वह किसी तरह बिजली के तार के संपर्क में आ गईं, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ीं। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि घटना अचानक हुई, जिससे सभी घबरा गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। फिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.