सुल्तानपुर, जुलाई 13 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। शहर के वार्ड नंबर-11 स्थित प्यारपट्टी रोड पोशाला क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद के कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जबकि गोदाम के भीतर रखे ज्वलनशील और कबाड़ सामग्री के कारण लगातार तेज धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं। धमाकों से आसपास का इलाका दहल उठा और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आ...