सुल्तानपुर, नवम्बर 7 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। सुरौली में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी, दौड़ और रंगोली सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। कबड्डी की प्राथमिक स्तर की बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय मल्हौटी द्वितीय ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेगांव और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरुई की टीम विजेता रही। दौड़ प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर में 50 और 100 मीटर में अर्पित, 200 मीटर में आशीष निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Mau News: क्रीड़ा प्रतियोगिता में उप्रा विद्यालय भरथिया ...