सुल्तानपुर, सितम्बर 3 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोथरा बाजार में गुरुवार की भोर करीब तीन बजे किराए के कमरे में संचालित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों की सूचना पर दुकान संचालक मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। सेमरी खुर्द निवासी मनोज कुमार पुत्र जोखूराम कोथरा बाजार में किराए के कमरे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान संचालित करते हैं। गुरुवार की भोर करीब तीन बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा। देखते ही देखते धुआं काफी तेज हो गया। पड़ोसियों ने तत्काल मनोज कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी और स्थानीय लोग आग बुझाने म...