Sultanpur News: कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, बेटे को भी आई चोट
सुल्तानपुर, सितम्बर 7 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर (सुलतानपुर), संवाददाता जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के अमदेवा ग्राम पंचायत के कोची गांव में रविवार देर रात घर के अंदर दो बेटों के साथ सो रही एक महिला की कच्चे जर्जर मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। एक बेटे को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
घटना का विवरण जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कोची गांव में रविवार रात करीब 12:30 बजे कोची गांव निवासी प्रतिभा मिश्रा (30) अपने बेटे आयांश(4) व आयुष (7) के साथ कच्चे मकान में सो रही थीं। उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सास-ससुर घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। तेज आवाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.