सुल्तानपुर, सितम्बर 17 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार को दोस्तपुर कस्बे और आसपास के बाजारों में उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही दुकानदारों, लोहा कारोबारियों, मिस्त्रियों और राजगीरों ने अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर औजारों व वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना की।ब्लॉक चौराहा, मोतिगरपुर रोड, साईं की तकिया रोड, बभनैया पूरब-पश्चिम, शाहीपुल चौक, मुड़िला रोड और अखंडनगर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की झांकियां सजाई गईं। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। जयंती के अवसर पर कई दुकानदारों और कारीगरों ने काम बंद रखकर पूजा में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Champawat News: धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती कुछ स्थानों पर रात में भोज का भ...