Sultanpur News: ओलम्पियाड के मेधावियों का सम्मान, चेक व प्रमाण पत्र वितरित
सुल्तानपुर, जुलाई 11 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलम्पियाड-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शनिवार को चेक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नवयुग इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयुष तिवारी को चेक एवं अन्य मेधावियों को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रधानाचार्य संदीप मिश्रा, समन्वयक श्रेयश मिश्रा व डीके तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उधर, सेंट एचपीकेपी सेंट्रल हाईस्कूल में दिव्यांशी वर्मा, एलिज़ा फातिमा, जीविका वर्मा, आंचल यादव और आर्यन वर्मा को चेक तथा अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में श्याम चंद्र यादव, अर्शी हसन, हर्षिता तिवारी, सरिता यादव, मुकेश कुमार व अदीबा खान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.