Sultanpur News: एसडीएम लम्भुआ का एक्शन शुरू
सुल्तानपुर, अगस्त 9 -- Sultanpur News: लंभुआ। झटका मशीन के तारों से हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिले के समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों को अवैध रूप से संचालित झटका मशीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम के आदेश जारी होते ही उप जिलाधिकारी लम्भुआ प्रीति जैन ने तत्परता दिखाते हुए तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान रामपुर कुर्मियान और घरवासपुर गांव में लगे अवैध रूप से संचालित झटका मशीन और बैटरियों को जब्त कर लिया गया। किसानों को दोबारा मशीन न लगाने की सख्त चेतावनी दी गई और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौके पर क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: झटका मशीन से करंट लगने से किशोर की मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.