सुल्तानपुर, सितम्बर 3 -- Sultanpur News: लंभुआ। लंभुआ क्षेत्र में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परशुरामपुर मे मंगलवार को एक शिक्षण कक्ष की छत का प्लास्टर गिर पड़ा था। जिसमें बच्चे बाल-बाल बच गए थे। सूचना के बाद गुरुवार को नवागत एसडीएम अंशुल हिंदल ने विद्यालय का निरीक्षण किया और बगल में नगर पंचायत द्वारा बनाये गये अतिरिक्त कक्ष में बच्चों को बैठाया गया। अधिशाषी अधिकारी कीर्ति सिंह ने भी पहुंच कर क्लास की मरम्मत के लिए नाप जोख कराया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: प्लास्टर गिरने से मंडराया हादसे का खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...