Sultanpur News: एसडीएम के विरोध में लंभुआ में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
सुल्तानपुर, जुलाई 16 -- Sultanpur News: लंभुआ। बार एसोसिएशन लंभुआ अध्यक्ष राम सागर पाठक एवं सचिव राज बहादुर श्रीमाली के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में कथित अनियमितता एवं एसडीएम के कार्य व्यवहार से असंतुष्ट होकर गुरुवार को छठे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप तहसील परिसर से दुर्गापुर जनपदीय मार्ग तक शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और एसडीएम श्रीमती प्रीति जैन के स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसील के हर पटल पर भ्रष्टाचार व्याप्त है और अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम का कार्य व्यवहार ठीक नहीं है। बिना सामंजस्य के अधिकारियों को न्याय कैसे दिला सकते हैं। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: पांचवें दिन भी जारी रही अधिवक्ताओं की हड़ताल जुलूस प्रदर्शन में भारी सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.