Sultanpur News: एसडीएम के कार्य व्यवहार से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
सुल्तानपुर, जुलाई 9 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता। एसडीएम के कार्य व्यवहार से असंतुष्ट अधिवक्ताओं ने गुरुवार को उनके कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया तथा न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। जिसके कारण अदालतों में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पाई है। उधर, उपजिलाधिकारी ने सभी आरोपो को असत्य एवं निराधार बताया। अधिवक्ताओं ने बताया की गुरुवार को दोपहर में महामंत्री भयेन्द्रजीत यादव किसी काम से उपजिलाधिकारी प्रीति जैन के कक्ष में गए थे। आरोप है कि उपजिलाधिकारी ने उनके साथ कथित रूप से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। अधिवक्ता ने जब अपनी आप बीती अधिवक्ता संघ में बताई तो काफी संख्या में साथी अधिवक्ता उपजिलाधिकारी कक्ष के सामने पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन करने लगे। महामंत्री राज बहादुर श्रीमाली ने बताया कि उपजिलाधिकारी का कार्यव्यवहार ठीक नहीं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.