सुल्तानपुर, अगस्त 4 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में युवतियों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को जब उनका शव घर लाया गया तो परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। गोसाईगंज थाने के टांटिया नगर निवासी पार्वती और मनकी सोमवार को सैफुल्लागंज बाजार स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर पैदल घर लौट रही थीं। लखनऊ-बलिया राजकीय मार्ग पर मौलागंज के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। जिसमें दोनों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार भोर जब युवतियों का शव घर लाया गया तो चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- Agra News: बहन के घर दावत खाने जाते बाइक सवार भाई की हादसे में मौत, बेटी घायल पूरे गांव में ...