सुल्तानपुर, नवम्बर 7 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता कुड़वार ब्लॉक में एसएनए स्पर्श खाता खुलवाने को लेकर शिक्षक काफी परेशान हैं। लगभग एक माह पूर्व बैंक में खाता खोलने के लिए आवेदन किए जाने के बावजूद अब तक कई शिक्षकों के खाते नहीं खुल पाए हैं। दूसरी तरफ उच्चाधिकारियों की ओर से शिक्षकों से बैंक खाते का नंबर मांगा जा रहा है। ऐसे में शिक्षक बैंक के चक्कर लगाने को विवश हैं।इस समस्या को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा अलीगंज पहुंचे। वहां शाखा प्रबंधक अनिल साहनी फील्ड भ्रमण पर थे। अध्यक्ष ने बैंक के अन्य कर्मचारियों से वार्ता की तो उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि एसएनए स्पर्श के खाते खोलने की प्रक्रिया में काफी समय लगता है। बैंक एक दिन में चार से अधिक खाते खोल पाने में सक्...