Sultanpur News: एफटीसी कोर्ट में दूसरी बार टला फैसला
सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। आपराधिक षड्यंत्र और झूठा साक्ष्य देने के मामले में जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के अमिलिया सिकरा निवासी सगे भाइयों के खिलाफ एफटीसी कोर्ट में सोमवार को नियत फैसला चार अगस्त के लिए टल गया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि न्यायाधीश स्वतंत्र प्रकाश ने चार अगस्त के लिए फाइल नियत की है। पीड़ित दीपक वर्मा ने केस दर्ज कराया था कि रमाशंकर वर्मा ने उधार लिए गए रूपए वापस नहीं करने के लिए पुत्र राजेश, प्रदीप और मोनू के साथ षड्यंत्र रचा और पुत्र मोनू के अपहरण का केस दर्ज करा दिया। यह भी पढ़ें- फांसीघर की जमीन कब्जाने में चार्जफ्रेम नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.