सुल्तानपुर, अक्टूबर 10 -- Sultanpur News: सूरापुर। आंधी-तूफान और अतिवृष्टि ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बेपटरी कर दी है। सोमवार अपराह्न आए तेज तूफान और बारिश से धर्मनपुर, खालिसपुर, नागनाथपुर, हंसरौ और लालेगंज गांवों को बिजली आपूर्ति करने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन के तीन पोल टूट गए। हादसे के बाद से पांच गांवों की बिजली गुल है। करीब एक सप्ताह बीतने को है, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। क्षेत्र के युवा भोजपुरी गायक राहुल पांडेय रमन, इन्द्रजीत वर्मा, सर्वेश यादव, तेज बहादुर यादव,भुवाल पांडेय, कल्लू पांडेय और सोनू यादव ने बताया कि बिजली संकट से ग्रामीणों को पेयजल संकट से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: एक सप्ताह से पांच गांवों में अंधेरा, टूटे बिज...