Sultanpur News: एक चौथाई समितियों पर खाद नहीं, चक्कर काट रहे किसान
सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। जिले में धान की रोपाई 80 फीसदी किसानों ने कर लिया है। अगेती धान की रोपाई करने वाले किसान बारिश होने के बाद फसल में यूरिया का छिड़काव करने के लिए खाद की तलाश करना शुरू कर दिए हैं, लेकिन जिले की एक चौथाई समितियों पर यूरिया उपलब्ध ही नहीं है। जिन समितियों पर यूरिया की उपलब्धता है उस पर उसी समिति क्षेत्र के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर खाद देने का प्राविधान किया है। जिससे फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी न करने वाले किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। जिले की 110 समितियों पर खाद भेजने के लिए एक दिन पहले 1534 एमटी यूरिया आवांटित की गई है। इसे समितियों पर भेजने की गति काफी धीमी है। समितियों में ई-पॉस मशीन न चलने से परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: धान की रोपाई पीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.