सुल्तानपुर, अक्टूबर 18 -- Sultanpur News: दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी बखेड़ू गौड़ (55) पुत्र स्व. राम आधार का शव रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के बगल चकमार्ग पर गन्ने के खेत के किनारे मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बखेड़ू गौड़ घूम-घूमकर आयुर्वेदिक दवाएं बेचने का काम करते थे। घटनास्थल पर सीओ कादीपुर विनय गौतम, दोस्तपुर थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह और अखंडनगर थाना प्रभारी धीरेन्द्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस गन्ने के खेत सहित आसपास के इलाके में साक्ष्य जुटाने में लगी है।मृतक की पत्नी सावित्री और बच...