Sultanpur News: उमरा में अवैध आरा मशीन वन विभाग पकड़ी, दो पर केस
सुल्तानपुर, अक्टूबर 7 -- Sultanpur News: बल्दीराय। हलियापुर थाना क्षेत्र के उमरा गांव में चोरी-छिपे संचालित हो रही कथित अवैध आरा मशीन पर वन विभाग की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। मौके पर मशीन चालू मिली। टीम ने आरा मशीन का ऑपरेशनल पार्ट कब्जे में लेकर राजकीय भंडार गृह में जमा कराया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम को धमकाने और काम में बाधा डालने के आरोप में मशीन संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई का विवरण वन दरोगा एवं सेक्शन प्रभारी बल्दीराय राकेश कुमार पांडेय की तहरीर के अनुसार, छह अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर टीम उमरा गांव पहुंची थी। जांच के दौरान आरा मशीन संचालित मिली। टीम मशीन का ऑपरेशनल पार्ट खोलने और लकड़ी की नपत की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी सुरेश सिंह पुत्र चंद्रिका प्रसाद सिंह कुछ अज्ञात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.