Sultanpur News: उधारी के रुपये को लेकर विवाद, दुकान में तोड़फोड़
सुल्तानपुर, अक्टूबर 26 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बढ़ौली-अखंडनगर मार्ग पर एक निजी नर्सिंग होम के पास एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और मारपीट का मामला सामने आया है। लोकनाथपुर वालचंद पट्टी निवासी सैयद मुख्तार अहमद ने डेविड समेत अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, दुकान में ईंट-पत्थर फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, शनिवार को दोपहर पीड़ित की उधारी के रुपये को लेकर डेविड से फोन पर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद दो मोटरसाइकिलों से पांच-छह अज्ञात लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अंदर घुस गए। उन्होंने दुकान में ईंट-पत्थर फेंके, जिससे टाइल्स और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे इफ्तिजार को भी दो युवकों ने थप्पड़ मारे। आरोपित जान से मारने की धमकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.