Sultanpur News: ई-रिक्शा पर सवार महिला की चेन गायब
सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। हनुमानगंज से शहर जा रही ई-रिक्शा सवार महिला की सोने की चेन गायब हो गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के पयागीपुर चौकी में मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भगवतगढ़ (भपटा) निवासी सुनीता सिंह पत्नी नवरंग सिंह के सुबह हनुमागंज पुलिस चौकी के पास से ई-रिक्शा पर सवार हुई। बाईपास चौराहे पर कुछ अन्य महिलाएं उसी ई-रिक्शा पर सवार होकर सुनीता के बगल बैठ गई। बाईपास तिराहे से पयागीपुर के बीच ई-रिक्शा में सवार महिला की 15 ग्राम सोने की चेन काट कर गायब कर दी। । उधर, चौकी इंचार्ज वैभव त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.