Sultanpur News: इसौली गांव में दरवाजे पर बैठे दंपती पर हमला करने का आरोप
सुल्तानपुर, नवम्बर 2 -- Sultanpur News: बल्दीराय। बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली गांव में मजदूरी मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने एक युवक पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी लाठी से पीटकर घायल कर दिया गया। कुल्हाड़ी के वार से युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसौली गांव निवासी राजकुमार पुत्र शिवराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान मजदूरी मांगने के विवाद को लेकर गांव के अजय कुमार पुत्र तीरथ कथित रूप से कुल्हाड़ी लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अजय के सहयोगी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.