सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर। तहसील क्षेत्र के आनूपुर गांव में एक बीमार छुट्टा गाय इलाज के अभाव में तड़प रही है मगर सूचना दिए जाने के बावजूद पशु चिकित्सक के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि समय पर इलाज मिल जाता तो पशु को राहत मिल सकती थी। आनूपुर गांव निवासी दया शंकर मिश्र ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दी। उनका आरोप है कि उन्होंने टोल फ्री 1962 पर फोन कर रविवार दोपहर में तत्काल पशु चिकित्सक भेजने का अनुरोध किया, लेकिन सूचना के बाद भी कोई पशु चिकित्सक नहीं पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...