Sultanpur News: इनवर्टर-बैटरी समेत सरकारी दस्तावेज ले उड़े चोर
सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। विकासखंड प्रतापपुर कमैचा अंतर्गत बैती खुर्द ग्राम पंचायत भवन को शुक्रवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर पंचायत भवन का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा इनवर्टर, दो बड़ी बैटरियां, सीसीटीवी कैमरा, वाई-फाई उपकरण तथा अन्य सरकारी दस्तावेज चोरी कर ले गए। घटना से ग्राम पंचायत में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह जब पंचायत सहायक पूजा गौतम पंचायत भवन पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पंचायत सहायक ने पूरे मामले की लिखित तहरीर चांदा कोतवाली में देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पंचायत भवन से सरकारी उपकरणों और दस्तावेजों की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.