Sultanpur News: इनकमिंग मशीन में खराबी से सात घंटे बिजली गुल
सुल्तानपुर, अक्टूबर 25 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र दियरा में रविवार सुबह इनकमिंग मशीन में खराबी आने से छह फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब सात घंटे तक बिजली गुल रहने से एक लाख की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। आपूर्ति बाधित होने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया, वहीं बिजली से संचालित दुकानों और छोटे उद्योगों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। दियरा चौराहे के पास स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे इनकमिंग मशीनों की मरम्मत शुरू हुई। इसके चलते दियरा, पहाड़पुर, बरौंसा, इंडोडच, हमजाबाद और मोतिगरपुर फीडरों की आपूर्ति बंद रही। उपभोक्ता संतोष कुमार मिश्र, शैलेंद्र पांडेय, राजेश कुमार, सुरेश सिंह , दिनेश कुमार ने बताया कि बिना पूर्व सूचना बिजली बंद होने से उन्हें काफी परेशानी हुई। विभागीय व्हाट्सए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.