Sultanpur News: इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा छोड़ने से ग्रामीण परेशान
सुल्तानपुर, सितम्बर 6 -- Sultanpur News: कूरेभार, सुलतानपुर। विकासखंड कूरेभार के आमकोल गालबशहीद गांव में करीब 300 मीटर संपर्क मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम निधि से जुलाई माह में मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन कुछ हिस्से में साइड तैयार करने के बाद बीच का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इंटरलॉकिंग ईंट लगाई ही नहीं गई। जिससे मार्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिराज, आबाद, मुफीद, हारून, जाकिर आदि ग्रामीणों के मुताबिक यह संपर्क मार्ग गांव के करीब 50 से अधिक परिवारों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: तीन साल से अधूरी पड़ी पुलिया, ग्रामीणों को आवागमन में परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.