सुल्तानपुर, जुलाई 18 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता विकास खंड क्षेत्र के महुआरी गांव में शनिवार सुबह एक आवारा कुत्ते के हमले से अफरा-तफरी मच गई। कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर लोगों को दौड़ाकर काट लिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे गांव निवासी सूर्य नारायण तिवारी पर कुत्ते ने हमला कर दिया। परिजन उन्हें बिरसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां एंटी-रेबीज टीका लगाकर उपचार किया गया। इसी दौरान भिक्षा लेने गांव पहुंचे साधु वेशधारी दो लोगों पर भी कुत्ता झपट पड़ा। जान बचाने के प्रयास में भगदड़ मच गई। इस दौरान एक साधु को कुत्ते ने काट लिया। उसने भी अस्पताल पहुंचकर एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त आवारा कुत्ता पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। अब तक आधा दर्जन से अधिक लोग इसके शिकार...