Sultanpur News: आम के पौधे उखाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के करेथागोसपुर गांव में विवादित भूमि पर लगे आम के पौधे उखाड़ने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी सूर्यनारायण उपाध्याय ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक भूखण्ड मामला सिविल कोर्ट कादीपुर में विचाराधीन है। भूमि पर सूख चुके पुराने पेड़ों की जगह लगाए गए आम के पौधों को गांव के दुर्गेश उपाध्याय ने उखाड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए धमकी भी दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.