Sultanpur News: आमने-सामने बाइकों की टक्कर में एक घायल
सुल्तानपुर, अक्टूबर 7 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। चांदा कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर रोड स्थित अंडरपास के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल की पहचान शेर बहादुर सिंह पुत्र तिलकधारी सिंह निवासी धौरहरा थाना चांदा जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई। बताया जाता है कि शेर बहादुर सिंह किसी काम से बाहर गए थे और बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंडरपास के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वही दूसरा बाइक सवार बाल बाल बच गया। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.