Sultanpur News: आबकारी विभाग ने नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
सुल्तानपुर, सितम्बर 23 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जनता इंटर कॉलेज बेलहरी में आबकारी और पुलिस टीम ने संयुक्त गोष्ठी कर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-तीन डॉ. संजय कुमार उपाध्याय और बेलहरी चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह ने नशे से होने वाली शारीरिक व सामाजिक हानियों की जानकारी दी।प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। आबकारी निरीक्षक ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इसी क्रम में मां विमला महिला महाविद्यालय व पंडित जुग्गी लाल अरुण कुमार शिक्षा संस्थान जयसिंहपुर में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। प्रबंधक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.