Sultanpur News: आत्मसाक्षात्कार दिवस पर निकली हरिनाम संकीर्तन यात्रा
सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: कादीपुर। संत श्री आशाराम बापू के 62वें आत्मसाक्षात्कार दिवस पर सोमवार को श्री योग वेदांत सेवा समिति एवं राम नाम बैंक, पड़ेला के तत्वावधान में हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों साधक शामिल हुए। हरिनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा का शुभारंभ पड़ेला स्थित राम नाम बैंक आश्रम से हुआ। यहां से यात्रा कादीपुर बाजार पहुंची। इसके बाद मुड़िला होते हुए सूरापुर बाजार के रास्ते पुनः पड़ेला आश्रम पहुंची, जहां पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यात्रा के दौरान साधकों ने हरिनाम संकीर्तन किया और भक्ति का संदेश दिया। महिला और पुरुष साधकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस अवसर पर कादीपुर समिति के सचिव रामकृष्ण मिश्रा, देवी प्रसाद सोनी, जियालाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.