Sultanpur News: आठ महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क का मरम्मत कार्य
सुल्तानपुर, नवम्बर 15 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज बाजार से सिरवारा होते हुए कमनगढ़ के पास अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाला करीब चार किलोमीटर लंबा मार्ग जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। दो प्रमुख राजमार्गों को जोड़ने वाले इस लिंक रोड की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हुए आठ महीने बीतने को हैं, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। यह सड़क गोसाईगंज बाजार में लखनऊ-बलिया राजमार्ग से और कमनगढ़ के पास अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ती है। मार्ग से सिरवारा, शरीफपुर, कोड़रे, कमनगढ़, फतेहपुर संगत और गोविंदपुर सहित कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां हादसों को दावत दे रही हैं। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.