Sultanpur News: आठ दिन से बिजली संकट, दो बार जल चुका ट्रांसफॉर्मर
सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गोशैसिंहपुर ग्राम पंचायत के पांडे का पुरवा में बिजली व्यवस्था बदहाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, बीते करीब आठ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान दो बार ट्रांसफॉर्मर जल चुका है। मौजूदा समय में भी ट्रांसफॉर्मर खराब होने से गांव में बिजली संकट बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि पांडे का पुरवा में लगा ट्रांसफॉर्मर बार-बार खराब हो रहा है। इसके पीछे अधिक लोड को वजह बताया जा रहा है। गांव में बिजली की जरूरत के मुकाबले ट्रांसफॉर्मर की क्षमता महज 16 केवी होने से समस्या बढ़ रही है। ट्रांसफॉर्मर जलने और आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.