Sultanpur News: आठ दिन में कॉलेज से चार साइकिल चोरी
सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- Sultanpur News: दोस्तपुर। श्रीराम इंटर कॉलेज बखरा जलालपुर के साइकिल स्टैंड से आठ दिन में चार साइकिल चोरी हो गईं। 11 नवंबर को सिजिलपुर निवासी छात्रा बबिता, 13 नवंबर को देवरी निवासी आकाश और 19 नवंबर को जलालपुर निवासी सादाब व डिहवा रोहियांवा निवासी शिवम की साइकिल चोरी हुई। कॉलेज प्रशासन के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुआ काजीपुर निवासी एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया है। प्रधानाचार्य राजेश्वर वर्मा ने बताया कि पूर्व में हुई चोरियों की सूचना भी पुलिस को दी गई थी। गुरुवार को मामले में लिखित तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और युवक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.