Sultanpur News: आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन
सुल्तानपुर, सितम्बर 30 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। बढ़ौनाडीह में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय प्रजापति ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी कराई। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार और उचित देखभाल जरूरी है। महिलाओं को भी अपने स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं, बच्चों के पोषण और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.