सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित आंगन मिलन व हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। 2511 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर समापन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा को प्रस्शितपत्र व बच्चों को मुख्यमंत्री हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। जिले के चौदह बाल विकास परियोजनाओं के 2511 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकास खंड दूबेपुर परियोजना पर आयोजित समापन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश , मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में गर्भवती महिला सुशीला कुमारी, प्रतिमा शर्मा की गोद भराई की रस्म संपन्न हुई। इसके स...