Sultanpur News: अशोक शर्मा बने हेयर आर्टिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष
सुल्तानपुर, अक्टूबर 10 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता। महापद्मननद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन सुलतानपुर के तत्वाधान में लंभुआ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें पीपी कमैचा, भदैयां तथा लम्भुआ संगठन के लोगों ने अशोक कुमार शर्मा को हेयर आर्टिस्ट एसोसिएशन सुल्तानपुर का जिला अध्यक्ष चुना और बृजेश कुमार शर्मा जिला सचिव को तहसील लंभुआ का प्रभारी मनोनीत किया। जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा की संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है। उसे ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव शिवदयाल शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, लाल जी शर्मा, अजीत कुमार शर्मा शिव मूर्ति शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा, समरदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, लालचंद शर्मा, शिव बहादुर शर्मा, दिनेश कुमार, राहुल, प्रेमचंद शर्मा, रामकृपाल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.