Sultanpur News: अवैध खनन को लेकर छापा, जेसीबी और डंपर पकड़ी गई
सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर परशुरामपुर गांव में रविवार रात मिट्टी के अवैध खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन ने छापेमारी की। इस दौरान खनन में लगे एक जेसीबी और एक डंपर को पकड़ा गया। वहीं, नगर कोतवाली क्षेत्र में भी एक डंपर पकड़ा गया है।एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया के निर्देश पर रात करीब 12 बजे सदर तहसीलदार अभिनव सिंह और नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव और प्रभात पाण्डेय समेत राजस्व टीम ने महमूदपुर परशुरामपुर में छापा मारा। मौके पर मिट्टी की खुदाई और ढुलाई में लगे जेसीबी व डंपर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी ले आई। इस क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने पूर्व में भी वाहनों को सीज किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.