Sultanpur News: अवैध खनन के मामले में वन विभाग ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सुल्तानपुर, नवम्बर 7 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इमिलिया गांव में खनन माफियाओं द्वारा नायब तहसीलदार पर किए गए हमले के बाद डीएम के आदेश पर वन विभाग हरकत में आया। विभाग ने सरकारी, निजी भूमि पर अवैध खनन और पेड़ों के कटान को लेकर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। वन रक्षक सौरभ की तहरीर पर कोतवाली नगर में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि बीते तीन नवंबर को शाम सूचना मिली कि अमीलिया कला गांव में सरकारी निजी भूमि के गाटा संख्या 1515 व 1516 में अवैध खनन किया गया है। विभाग के वरिष्ठ अफसरों के साथ टीम मौके पर पहुंची, इस दौरान मौके पर जामुन व चिलबिल पेड़ के कुछ बोटे काटकर रखे मिले। बाकी बोटों का अन्यत्र ढुलान कर दिया गया है। साथ ही जंगली झाड़ी स्वरूप (छोटे पौधे) के पौधे भी साक्ष्यों को मिटाने के लिए नष्ट कर दिए गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.