Sultanpur News: अवैध खनन और राजस्व टीम पर हमले में पूरी पुलिस चौकी निलंबित
सुल्तानपुर, नवम्बर 3 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। इमिलिया कला गांव में अवैध खनन किए जाने और कार्रवाई के लिए सोमवार की रात पहुंची राजस्व टीम पर हुए हमले के मामले में जांच और समीक्षा करने के बाद एसपी ने पूरी चौकी को निलंबित कर दिया। चौकी पर बरवक्त एक दरोगा के साथ तीन सिपाहियों की तैनाती की गई थी। दूसरी तरफ इस मामले में दो रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई। इसमें एक रिपोर्ट खनन अधिकारी शिवदयाल की तरफ से खनन किए जाने की, दूसरी घायल लेखपाल की तरफ से माफियाओं द्वारा हमला किए जाने की है। एसपी विनीत जायसवाल ने जांच के बाद गोड़वा पुलिस चौकी प्रभारी विनोद पटेल, मुख्य आरक्षी दीपक कुमार, जितेन्द्र कनौजिया, सिपाही आनंद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही सभी की जांच करने का आदेश दिया है। जांच सीओ नगर राघवेन्द्र सिंह को सौंपी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.