Sultanpur News: अभूषण व्यापारी पर हमले में केस दर्ज, छह टीमें गठित
सुल्तानपुर, जुलाई 27 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। रविवार की शाम आभूषण व्यापारी को चार पहिया वाहन से टक्कर मारने के बाद धारदार हथियार से हमला करने के मामले में उसके मामा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले के खुलासे के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। रविवार को विशाल बरनवाल पुत्र ओम प्रकाश बरनवाल लंभुआ कोतवाली के शाहगढ़ (कुटीवा) से ज्वैलरी की दुकान बंद कर मोतिगरपुर के नानेमऊ स्थित घर जा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे दियरा बाजार से आगे बघैला नाला के पास एक सफेद रंग की चार पहिया वाहन टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद उस वाहन में रहने वाले व्यक्तियों से इनका विवाद हुआ और उसमें से एक व्यक्ति धारदार हथियार निकालकर विशाल बरनवाल की छाती पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। उनके साथ में एक दूसरी बाइक से आगे चल रहे इनके चचेरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.